फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Court news-Order has given by court.

Champawat News: सेवायोजन विभाग के चालक पर 60 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 02 May 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 02 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Court news-Order has given by court.
चंपावत। सेवायोजन विभाग के चालक खिलानंद भट्ट पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अपील पर सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय ने चालक की सजा को परिवर्तित किया है। अपील पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने अभियुक्त को छह माह की कैद के बजाय 60 हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नायल की हेमा देवी 24 अक्तूबर 2016 को सेवायोजन विभाग की जीप (यूके 03 सीए/0015) से धौन के पास टकराकर घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतका के पति नारायण दत्त की तहरीर पर सेवायोजन विभाग के चालक खिलानंद भट्ट के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज हुआ। सीजेएम की अदालत ने अभियुक्त को छह माह की सजा सुनाई।
विज्ञापन

अभियुक्त के अधिवक्ता बीसी मुरारी ने फैसले के खिलाफ दिसंबर 2021 में सत्र न्यायालय में अपील की। दलील दी कि दुर्घटना में चालक की लापरवाही नहीं थी बल्कि महिला सड़क पार करते हुए गलत दिशा में आ गई। सत्र न्यायाधीश कहकशा खान ने सभी पक्षों को सुनने के बाद छह माह के कारावास के स्थान पर 60 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। इस राशि में से 50 हजार रुपये मृतका हेमा देवी के वारिस के प्रतिकर के रूप में देने होंगे। अपीलार्थी को एक माह के भीतर जुर्माना राशि जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed