{"_id":"6410bef4a026be5be30befe4","slug":"couple-of-lohaghat-in-love-champawat-news-c-8-1-81556-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पति के साथ रहने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पति के साथ रहने से इनकार
Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। थाना पुलिस नौ दिन पहले दो बच्चों समेत 20 साल के प्रेमी संग फरार 27 साल की महिला को पुलिस मध्य प्रदेश से यहां ले आई लेकिन उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। युगल साथ रहने की जिद कर रहा है। महिला पति को बेहोश करके घर से जेवर और नकदी भी ले गई थी।
प्रेमनगर क्षेत्र की निवासी महिला दो बच्चों समेत पांच मार्च को प्रेमी संग फरार हो गई थी। वह 52 तोला सोना, पचास हजार रुपये, एफडी, एलआईसी के कागज भी ले गई। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने जांच की। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने लोकेशन और जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मध्य प्रदेश भेजी। जहां से महिला और उसके बच्चे मनोज सिंह गुर्जर के साथ मिले। सीओ ने बताया कि एक साल पहले मनोज महिला से इंस्टाग्राम एप पर मिला था। वह दो बार पहले भी लोहाघाट आकर मिल चुका था। इसलिए तीन मार्च को मनोज लोहाघाट आया तो पति को नींद की ओवरडोज गोलियां देकर महिला के पति को सुला दिया। इसके बाद पांच मार्च को घर की अलमारी में रखे सभी जेवर और नकदी समेत दो बच्चों के साथ प्रेमी युगल मध्य प्रदेश चला गया।
सीओ पंत ने बताया कि मनोज ने आगरा में 14 तोला सोने को सुनार की दुकान में साढ़े सात लाख रुपये में बेचा गया। मनोज के फूफा ने भी सोना बेचने में उसकी मदद की। सीओ पंत ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 380 /411 में केस दर्ज किया। युगल को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मनोज के फूफा के खिलाफ भी पुलिस संगीन धाराओं में केस दर्ज करेगी। दोनों बच्चों को दादा के सुपुर्द कर दिया गया है।