फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronation of the CNS wanted Ugrasen

उग्रसेन ने कंस के राज्याभिषेक की इच्छा जताई

Fri, 24 Apr 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Fri, 24 Apr 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Coronation of the CNS wanted Ugrasen

खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला के मंचन में दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। घाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। लीला में उग्रसेन द्वारा कंस का राज्याभिषेक करने की इच्छा व्यक्त की गई। उसके ठुकराने के बाद उन्होंने देवकी का वसुदेव से विवाह किया। उधर कंस ने पिता की भावनाओं के विपरीत लोगाें, ब्राह्मणों, गायों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। कंस अपनी बहन को  छोड़ने के लिए जब उसके ससुराल जाता है तो मार्ग में आकशवाणी होती है कि कंस तेरे अत्याचारों को समाप्त करने के लिए देवकी की कोख से जन्म लेने वाला आठवां पुत्र तेरा संहार करेगा। ऐसा सुनते ही वह देवकी को मारने को तैयार हो गया।

विज्ञापन


वसुदेव द्वारा आठवां पुत्र उन्हें सौंपने का आश्वासन दिए जाने के बाद कंस ने उन्हें छोड़ दिया। देवकी का अभिनय महेंद्र सिंह, वसुदेव को देवकीनंदन शर्मा, उग्रसेन का दुर्गानाथ, कंस का नवीन कोटिया ने अभिनय किया। इससे पूर्व लीला के मुख्य संयोजक प्रकाश शर्मा, देवकी शर्मा, अध्यक्ष तुलसी शर्मा, चंद्रशेखर जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed