{"_id":"6022d9868ebc3e4b667c0943","slug":"corona-vaccination-in-chamapawat-tanakpur-news-hld4142082187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में पुलिस और तहसील कर्मियों को लेगे कोरोना के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में पुलिस और तहसील कर्मियों को लेगे कोरोना के टीके
विज्ञापन
टनकपुर में कोरोना योद्वाओं को कोरोना का टीका लगाती नर्स।
- फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के 10 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिलेभर में 506 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया है।
मंगलवार को धारचूला में 42, डीडीहाट में 45, बेड़ीनाग में 52, गंगोलीहाट में 52, मुनस्यारी में 31, कनालीछीना में पांच, मूनाकोट में 76 के साथ ही डीएम कार्यालय में 100, विकास भवन में 67, पुलिस लाइन में 90 कुल, 560 कार्मियों को टीका लगाया गया।
जिले में कोविड टीकाकरण के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस और अन्य महकमों के पहली पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के साथ ही सात स्थानों पर टीके लगाए गए। चंपावत में एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल ने स्वयं को टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को टनकपुर टीकाकरण केंद्र में पुलिस, तहसील और बनबसा नगर पंचायत के 100 कर्मचारियों को टीके लगाए गए। सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि टीकाकरण के लिए 91 कर्मचारियों की सूची मिली थी लेकिन सोमवार को टीके लगाने से वंचित रहे लोग के आने से टीका लगाने वालों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल टीका लगाने के बाद किसी भी लाभार्थी में टीके का रिएक्शन नहीं हुआ है। टीकाकरण अभियान में नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर, डॉ. हेमंत शर्मा, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी सहयोग दे रहे हैं।