फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona Sampling in Champawat

कोरोना की सही तस्वीर में अड़ंगा न बन जाए कम सेंपलिंग...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona Sampling in Champawat
चंपावत। चंपावत जिले में पहली बार शनिवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सातों प्रवासी टनकपुर व बनबसा में क्वारंटीन थे। कोविड-19 के मद्देनजर चंपावत जिले मेें सैंपलिंग की गति बेहद कम है। 16 हजार प्रवासियों सहित पौने तीन लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में अब तक महज 185 की सैंपलिंग हुई है। इनमें 90.27 प्रतिशत सिर्फ मैदानी क्षेत्र से है। जहां महज 65 हजार की आबादी है। वहीं जिले के पर्वतीय हिस्सों की दो तहसीलों में तो एक भी सैंपलिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के मुताबिक चंपावत जिले की आबादी 2.59 लाख है। जिले में आए 16 हजार से अधिक प्रवासियों को मिलाकर ये आंकड़ा 2.75 लाख पहुंचता है। मगर यहां 23 मई तक महज 185 सैंपल लिए गए हैं, यानि औसतन 1486 लोगों पर एक सैंपल। जिले में सर्वाधिक 167 सैंपल पूर्णागिरि तहसील से लिए गए हैं, जबकि लोहाघाट से 11 व चंपावत तहसील से 7 सैंपल लिए जा सके हैं। वहीं नैनीताल व अल्मोड़ा जिले से लगे पाटी तथा बाराकोट तहसील में एक भी सैंपल नहीं लिया गया है। जबकि इन दोनों तहसीलों की आबादी 1.05 लाख से ज्यादा है। कम सैंपलिंग से कोरोना की सही तस्वीर आएगी, इस पर कई जानकर संदेह जता रहे हैं। ढेरों लोग सैंपलिंग को बढ़ाने के साथ इसे भौगोलिक रूप से भी लिए जाने की जरूरत बता रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की सैंपलिंग की भारत सरकार की गाइड लाइन है। उसी के मुताबिक सैंपलिंग की जा रही है। अगर कहीं किसी तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो सैंपलिंग जरूर की जा रही है। -डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार प्रवासियों की संख्या और हुए सैंपल :
तहसील- आए प्रवासी- लिए सैंपल :
पूर्णागिरि- 3476- 167
लोहाघाट- 4703- 11
चंपावत- 3133- 07
पाटी- 3357- 00
बाराकोट- 2085- 00
डरे न, बस फासला बनाए रखें : डीएम
चंपावत। सात कोरोना पॉजिटिव आने से चंपावत जिला ग्रीन जोन के बजाय ऑरेंज जोन में आ गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का सकहना है कि जो सात लोगों कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनमें बेहद शुरुआती दौर के सामान्य लक्षण हैं। और उम्मीद है कि इलाज के बाद एक हफ्ते में डिस्चार्ज हो जाएंगे। अलबत्ता प्रशासन ने किसी तरह की दहशत में न आने की अपील की है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि कोविड-19 को लेकर डरे नहीं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व अन्य जरूरी सावधानी बरतें। आईएलआई का लक्षण होने पर कंट्रोल रूम या प्रशासन को जरूर बताएं। कहा कि पॉजिटिव आए सात लोगों को अधिक फासला होने की वजह से चंपावत के बजाय हल्द्वानी भेजा गया है।

शनिवार को नहीं लिया गया एक भी सैंपल
चंपावत। चंपावत जिले में शनिवार को कोरोना को लेकर कोई सैंपल नहीं लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के जिला कंट्रोल रूम प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले में 6 संस्थागत क्वारंटीन रह गए हैं। इसके अलावा 10201 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। कुल 185 सेंपलों में से अब तक 177 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें से 7 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 8 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। शनिवार को भी 201 प्रवासियों की जिले में आमद हुई। जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद उनके गांवों में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed