{"_id":"5e7cce0b8ebc3e6fec3391d3","slug":"corona-sample-of-suspected-passenger-sent-for-testing-tanakpur-news-hld37843999","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बताए गए यात्री का कोरोना सैंपल परीक्षण के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बताए गए यात्री का कोरोना सैंपल परीक्षण के लिए भेजा
विज्ञापन
टनकपुर में क्वारंटीन किए गए यात्रियों को चाय-नाश्ता देते श्री गुरूद्वारा कमेटी के कार्यकर्ता।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली से रोडवेज की दो बसों में आए कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज की वीएमटी किट तैयार कर जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसटीएच हल्द्वानी भेज दी है। इस संदिग्ध मरीज समेत यहां क्वारंटीन किए गए सभी 66 यात्री स्वस्थ हैं।
मंगलवार को दिल्ली से रोडवेज की दो बसों से लाए गए यात्रियों की रुद्रपुर में हुई स्वास्थ्य की जांच में एक यात्री को हल्का बुखार होने पर डॉक्टर ने उसके हाथ संदिग्ध मरीज होने की मुहर लगा दी थी। जगबुड़ा पुल पर पहुंची दोनों बसों के यात्रियों को फिर स्वास्थ्य के लिए रोका गया तो एक यात्री के हाथ संदिग्ध होने की मुहर देख स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर दोनों बसों के चालक-परिचालक समेत सभी 66 यात्रियों को यहां विभिन्न होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा है। एसीएमओ ने बताया संदिग्ध बताए गए यात्री की वीटीएम किट तैयार कर परीक्षण के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दी है। संवाद
टनकपुर। टनकपुर में क्वारंटीन किए गए 66 यात्रियों के साथ उनकी देखरेख में तैनात पुलिस कर्मियों के चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था सरदार बरियाम सिंह की अगुवाई में श्री गुरुद्वारा कमेटी कर रही है। समाजसेवी बरियाम सिंह ने बताया कि सुबह के चाय नाश्ते के अलावा दिन और रात के भोजन पानी की व्यवस्था भी गुरुद्वारे से की जा रही है।