{"_id":"60830ce88ebc3ed70306461f","slug":"corona-infected-worker-wandering-in-collectorate-champawat-news-hld422485753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में घूमता रहा कोरोना संक्रमित कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में घूमता रहा कोरोना संक्रमित कर्मी
विज्ञापन
चंपावत। एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित आने के बाद एक कर्मचारी कलक्ट्रेट में घूमता रहा। जानकारी लगने पर कर्मचारी संगठनों ने मामले की डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम विनीत तोमर ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी का जवाब-तलब किया है।
कलक्ट्रेट का एक कर्मी चार दिन पूर्व दूसरे जिले से लौटा था। बाहर से आने वाले कर्मियों को दोबारा कार्यालय में प्रवेश के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है लेकिन यह कर्मी एंटीजन जांच करने के बाद रिपोर्ट पेश किए बगैर ही कलक्ट्रेट परिसर में जा घुसा। कलक्ट्रेट के कई पटल में जाने के बाद एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) कार्यालय में जाकर कर्मचारी ने ऑनलाइन जांच रिपोर्ट निकाली। कर्मचारी के संक्रमित आने की भनक लगने पर कलक्ट्रेट कर्मियों में खौफ छा गया।
कर्मचारी संगठनों ने संक्रमित कर्मी की इस करतूत को कोरोना मानकों की अनदेखी बताते हुए गंभीर बताया। संगठन ने मामले की डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम तोमर ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी का जवाब-तलब किया है।