फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   corona in champawat

दूसरे गांवों से अलग-थलग किए गए गुदमी और सल्ली गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
corona in champawat
रीठा साहिब गुरुद्वारे में बने क्वारंटीन सेंटर का मुआयना करतीं पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के दो गांव सल्ली और गुदमी बनबसा का संपर्क अन्य गांवों से काट दिया गया है। गुदमी में पंतनगर से आए एक व्यक्ति को बुखार, सर्दी-जुकाम हुआ था। इस व्यक्ति की कोरोना जांच के नमूने भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं। सल्ली में काम कर चुके एक नेपाली मजदूर के नेपाल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इन दोनों गांवों में बाहर से आए लोगों का मेडिकल कराया जा चुका है, जिसमें ये सभी लोग ठीक पाए गए, लेकिन एहतियातन करीब दो हजार की आबादी वाले इन दोनों गांवों को अन्य गांवों से अलग-थलग किया गया है। इन गांवों में राशन, सब्जी आदि जरूरी सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता की गई है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिले के 11 नमूने निगेटिव रहे हैं, जबकि चार नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 124 संस्थागत क्वारंटीन, 3567 होम क्वारंटीन
चंपावत। जिले में सोमवार को चार नए लोग क्वारंटीन हुए हैं। इनमें से दो लोग बनबसा और दो चंपावत में हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि अब संस्थागत क्वारंटीन हुए लोगों की तादाद 124 हो गई है, जबकि होम क्वारंटीन की संख्या 3567 हो गई है। होम क्वारंटीन में तय निर्देशों का पालन करवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नजर रखी जा रही है। पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी ने सोमवार को रीठा साहिब के गुरुद्वारे में बने क्वारंटीन का मुआयना किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्वारंटीन केंद्र में 19 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

जमातियों को ठहराने वाले मौलवी को भी किया क्वारंटीन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने सोमवार को शहर की उस नई जामा मस्जिद के मौलवी को भी ऐहतियातन क्वारंटीन कर लिया है, जिसमें मुरादाबाद से आए दस जमाती ठहरे थे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर नई जामा मस्जिद के मौलवी इकबाल को भी सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटीन किया गया है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि यहां पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन किए गए मुरादाबाद के सभी दस जमातियों का स्वास्थ्य ठीक है। उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, लेकिन ऐहतियातन उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। यहां क्वारंटीन सभी जमाती 14 मार्च को टनकपुर आ गए थे और लॉकडाउन के कारण वह नई जामा मस्जिद में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से लौटा युवक और उसके संपर्क में आया पूर्व सभासद क्वारंटीन
टनकपुर (चंपावत)। आगरा से बमुश्किल अपने घर पहुुंचे एक युवक और उसके संपर्क में आए शहर के पूर्व सभासद को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। शहर के वार्ड चार रेलवे कॉलोनी निवासी यामीन (35) पुत्र शाहिद खां दो अप्रैल को आगरा से चलकर रविवार शाम टनकपुर पहुंचा। वह पैदल और कई स्थानों पर आवश्यकीय सेवा के वाहनों में सवार होकर आया। सोमवार सुबह पुलिस के फोन नंबर 112 पर इसकी सूचना मिली तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे और उसके संपर्क में आए पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरी जांच के बाद दोनों को पर्यटक आवास गृह में क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि फिलहाल इनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed