{"_id":"5e7a1cfa8ebc3e767940d3f7","slug":"corona-in-champawat-champawat-news-hld3782800127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बचाव के मद्देनजर डीएम ने जारी किया वीडियो संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के बचाव के मद्देनजर डीएम ने जारी किया वीडियो संदेश
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान सोमवार को बरती गई ढील को रोकने के लिए डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने वीडियो संदेश जारी किया है। 3.29 मिनट के इस संदेश में उन्होंने कोरोना वायरस के खतरों के प्रति आगाह कर बचाव के उपाय और घर के भीतर बने रहने की अपील की है। कहा कि डरने के बजाय संक्रमित होने पर समझदारी के साथ खतरों से निपटने के उपाय किए जाएं। बुजुर्ग, बीमार, बच्चों को बाहर न निकलने के साथ अन्य लोगों को भी बेहद जरूरी होने पर ही निकलने की सलाह दी गई है। कहा कि किसी भी तरह के लक्षण पाए जाने पर टॉलफ्री नंबर (104, 1077 व 05946-230817) से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से योग कर आंतरिक सामर्थ्य और रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने की अपील की है। इस संदेश को जिले के तमाम टीवी केबल पर भी प्रसारित किया जा रहा है।
डीएम ने पत्रकारों को बताया कि एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय के नेतृत्व में वार रूम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक से 20 डॉक्टर, छह वेंटिलेटर, जरूरी दवाओं की मांग की गई है। प्रशासन ने मंगलवार को भी बिना सूचना दिए दूसरे प्रदेशों से आने वाले 71 से अधिक लोगों को नोटिस दिया गया है। सीएमओ आरपी खंडूरी का कहना है कि नेपाल सीमा से लगे मंच-तामली क्षेत्र में परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। बाहर से आए 150 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। जांच के बाद इन लोगों को घर में आइसोलेट रहने की हिदायत भी दी गई है।
कोषागार कर्मियों को जरूरत होने पर ही बुलाया जाएगा कार्यालय
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने बैंक खुलने के वक्त सुबह सात बजे से 10 बजे तक ही कोषागार को भी खोलने के आदेश दिए हैं। अलबत्ता जरूरत होने पर इसके बाद भी कोषागार को खोला जा सकेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने बताया कि कोषागार कर्मियों को जरूरत पड़ने पर ही कार्यालय बुलाया जाएगा। डीएम ने काम पूरा करा चुके विभागों से प्रस्तुत बिल को लेने के निर्देश कोषाधिकारी को दिए हैं।