{"_id":"66b3b555c3c6c665f60ee0e5","slug":"controversial-map-found-on-nepal-bus-champawat-news-c-8-hld1003-404774-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: .नेपाल की बस पर लगा मिला विवादास्पद नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: .नेपाल की बस पर लगा मिला विवादास्पद नक्शा
Wed, 07 Aug 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा पर बनबसा में दिल्ली जा रही नेपाल की एक बस के पीछे नक्शा बनाकर भारत की अखंडता पर सवाल खड़ा करने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम आकाश जोशी ने चेताया कि इस प्रकार की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
बुधवार को अपने कार्यालय में हुई भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के संचालकों, टैक्सी यूनियनों, परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक में टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि तीन दिन पहले नेपाल की एक बस पकड़ी गई थी। इस पर बनाए गए मानचित्र में भारत की अखंडता पर सवाल उठाया गया था। बताया कि बाद में बस को छोड़ दिया गया था। उसका परमिट निरस्त कराया जा रहा है। यह बस प्राइवेट थी और नेपाल से दिल्ली जा रही थी। दूतावास से इसका परमिट बना है।
आपसी सौहार्द्र के साथ करें बसों का संचालन
अपने कार्यालय में भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के संचालकों के साथ बैठक में की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर। एसडीएम कार्यालय में हुई भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के संचालक और टैक्सी यूनियन, परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक में एसडीएम आकाश जोशी ने भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के महेंद्रनगर के संचालकों से कहा कि आपसी सौहार्द्र के साथ बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने भारत की ओर से रोडवेज बसों का संचालन महेंद्रनगर से करने में पूरा सहयोग देने की बात कही।उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया।
विज्ञापन
आज से महेंद्रनगर से दिल्ली और दूून के लिए चलेगी एक-एक बस
बैठक में एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार से देहरादून और दिल्ली रूट पर बनबसा से एक-एक बस का संचालन किया जाएगा। मैत्री बस सेवा में छह बसों के संचालन का प्रावधान है। कोरोनाकाल से रोडवेज बसों का संचालन बंद है। सिर्फ एक साहिबाबाद रोडवेज की बस चल रही है। अभी नेपाल की तीन ऑपरेटर कंपनियां चार बसों का संचालन कर रही हैं।
बनबसा की टैक्सी यूनियनों की ओर से महेंद्रनगर में नेपाल पुलिस की ओर से बिना वजह वाहन रोकने आदि की समस्या उठाई गई। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में इसका निदान किया जाएगा। बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द्र बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन पर सहमति जताई गई।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
एसएसबी के कमांडेंट सुशील कुमार, सीओ शिवराज सिंह राणा, महेंद्रनगर के पवनदूत यातायात एंड ऑटोमैनेज के अध्यक्ष कृष्ण देव पंत, महाकाली यातायात के अध्यक्ष डम्मर राज पंत, पवन दूत बस कंपनी के अध्यक्ष निरंजन मल्ल, महाकाली यातायात के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद कडेल, पवनदूत के गणेश बहादुर सिंह, टैक्सी यूनियन महामंत्री सोहन सिंह, बनबसा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रफी अंसारी, देवभूमि टैक्सी यूनियन बनबसा के सचिव आर्यन अग्रवाल, राकेश कुमार आदि थे।