फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contractors will form unions, will demand solutions to problems

Champawat News: ठेकेदार बनाएंगे यूनियन, समस्याओं के समाधान की करेंगे मांग

Mon, 24 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Contractors will form unions, will demand solutions to problems
लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर चर्चा करते ठेकेदार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माण कार्य का समय से भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों की बैठक हुई। ठेकेदारों ने समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर यूनियन का गठन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को एनेक्सी भवन में दीपक करायत की अध्यक्षता और सचिन जोशी के संचालन में हुई बैठक में राजकीय ठेकेदारों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ठेकेदारों के निर्माण कार्य का भुगतान में विलंब न करने, निर्माण कार्य में लगने वाली निविदाओं को राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करने, जमानत राशि अवमुक्त करने आदि गंभीर मुद्दों पर चर्चां की। उन्होंने एकजुट होकर भविष्य में आने वाली समस्याओं का एकजुट होकर समाधान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

करायत ने बताया कि यूनियन के गठन के लिए 30 जुलाई रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर हयात सिंह, प्रकाश चंद्र राय, मोहन सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह, सुनील जोशी, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, दीपक जोशी, निर्मल ढेक, भुवन जोशी, भुवन भट्ट, दीवान मेहता, भीम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed