फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contractors not interested in auction of contracts for Purnagiri fair

पूर्णागिरि मेले के ठेकों की नीलामी में ठेकेदारों ने नहीं ली दिलचस्पी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Contractors not interested in auction of contracts for Purnagiri fair
टनकपुर (चंपावत)। मार्च में शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले को लेकर कारोबारियों में असमंजस की स्थिति का असर मेले की व्यवस्थाओं के ठेकों की नीलामी पर नजर आ रहा है। नगर पालिका की ओर से शहर मेला क्षेत्र में बाल मुंडन और वाहन पार्किंग समेत चार ठेके लेने में ठेकेदारों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते चार में तीन टेंडरों की नीलामी निरस्त करनी पड़ी है। एक साल की तहबाजारी का ठेका 10.25 लाख रुपये में आवंटित हुआ।
विज्ञापन

कोरोना के कारण गत वर्ष पूर्णागिरि मेले को जहां छह दिन बाद ही निरस्त करना पड़ा था, वहीं इस बार भी प्रशासन और मेला समिति ने एक माह का ही मेला आयोजित करने का फैसला किया है। इससे मेले को लेकर कारोबारियों में असमंजस की स्थिति है। शनिवार को नगर पालिका की ओर से तहबाजारी समेत मेले के लिए बाल मुंडन, तहबाजारी और वाहन पार्किंग के ठेकों की नीलामी में भी कारोबारियों में असमंजस की स्थिति का असर देखने को मिला। पालिका सभागार में हुई नीलामी की प्रक्रिया में तहबाजारी के लिए तो तीन ठेकेदारों ने निविदाएं डालीं, लेकिन अन्य तीन ठेकों की नीलामी में कोई ठेकेदार शामिल नहीं हुआ। इसके चलते तहबाजारी को छोड़ तीनों ठेकों की नीलामी रद्द करनी पड़ी। तहबाजारी का ठेका देवकी गड़कोटी के नाम 10.25 में छूटा। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि रद्द हुए तीनों ठेकों के लिए फिर से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed