{"_id":"5eff74908ebc3ea1a1461853","slug":"contract-drivers-expressed-resentment-for-not-getting-salary-for-three-months-champawat-news-hld388446651","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा चालकों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा चालकों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोडवेज संविदा चालक।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा चालकों ने जताई नाराजगी
अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी रहा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में रोडवेज संविदा चालकों का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। रोडवेज कर्मियों ने अनुबंध नवीनीकरण व तीन माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को जगदीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में संविदा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंध नवीनीकरण का आदेश जारी कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने शीघ्र वेतन का भुगतान करने के साथ अनुबंध नवीनीकरण का आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां विक्रम सिंह, अमर सिंह, ललित जोशी, हरीश भट्ट, ललित भट्ट आदि थे। संवाद
फोटो 03 एलएचजी 03 पी।
नवल जोशी-सतीश जोशी