{"_id":"5e7cca888ebc3e77b463b4a0","slug":"continuation-of-broken-silence-for-the-first-time-in-25-years-in-navratri-champawat-news-hld3784364136","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सालों में नवरात्र में पहली बार टूटा मौन व्रत का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सालों में नवरात्र में पहली बार टूटा मौन व्रत का सिलसिला
विज्ञापन
ललित मोहन भट्ट।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना वायरस के खौफ के कारण जहां लोगों को अपने शादी-विवाह जैसे समारोहों को स्थगित करना पड़ रहा है। वहीं खौफ के चलते नवरात्र पर्व में बीते 25 सालों से आयोजित किए जाने वाले मौनव्रत का सिलसिला भी टूट गया है।
जिला मुख्यालय के मल्ली मादली निवासी सपा जिलाध्यक्ष और टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट उर्फ मनोज भट्ट की ओर से पिछले 25 सालों से चैत्र और शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक मौनव्रत रखने का सिलसिला चलाया जा रहा था। वह नवरात्र के नौ दिन पूरे होने पर कन्या पूजन करने के साथ ही अपना मौनव्रत तोड़ते थे।
इस दौरान वह अपनी बात लोगों को डायरी में लिखकर बताते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के भय से लागू लॉकडाउन के कारण मंदिरों के कपाट बंद होने व कन्या पूजन नहीं होने से उन्होंने नवरात्र में मौनव्रत रखने का सिलसिला तोड़ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह नवरात्र के नौ दिनों तक सामान्य उपवास रखते हुए देश और प्रदेश को कोरोना के प्रकोप से मुक्त रखने के लिए घर में बैठकर प्रार्थना करेंगे। कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म होने के बाद अगले नवरात्र में वह फिर से नौ दिनों तक मौनव्रत धारण करेंगे।