फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contaminated water coming from Sui Lift drinking water scheme, DM inspected

Champawat News: सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से आ रहा दूषित पानी, डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming from Sui Lift drinking water scheme, DM inspected
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई लिफ्ट योजना से दूषित पानी आने पर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की। डीएम ने पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची डीएम को बताया गया कि सुंई गांव में पेयजल योजना में निर्माण के बाद बीते दो माह से दूषित और लाल पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों के समक्ष कई बार मामले को उठाया गया। इसके अलावा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी जल संस्थान को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने पेयजल योजना में घटिया गुणवत्ता के कार्य का आरोप लगाया। डीएम ने मौके पर ही जल संस्थान के ईई बेलाल यूनुस से जल्द योजना का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ईई ने बताया कि पेयजल योजना के पाइपों में अत्यधिक जंग लगने के कारण लाल पानी आ रहा है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। वहां हरीश चतुर्वेदी, हिमांशु ओली, ललित ओली, नवीन ओली, महेश चंद्र, प्रकाश चंद्र,राजेश पांडेय,आशीष, मदन चतुर्वेदी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed