फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Consumers worried about the power outage

Champawat News: बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे उपभोक्ता

Wed, 14 Jun 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Consumers worried about the power outage
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था गर्मी में लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को भी दिनभर बिजली की आंखमिचौली ने लोगों का खूब पसीना निकाला। जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। विभाग का कहना है कि बनबसा, खटीमा क्षेत्र में तेज हवा के कारण बार-बार लाइन के ट्रिप होने से दिक्कत पैदा हुई, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर और बनबसा पिछले पांच दिनों से काफी गर्म है। ऐसे में लोग बिजली और पानी की परेशानी झेलने को विवश हो रहे हैं। तापमान इतना बढ़ गया है कि दोपहर के वक्त लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बुधवार को टनकपुर में तापमान अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 रहा। गर्मी की मार और ऊपर से दिनभर बिजली की आंख मिचौली लोगों को रूलाती रही। सुबह से दोपहर तक करीब 30 से अधिक बार बिजली की आंख मिचौली हुई और गर्मी से जूझते लोग ऊर्जा निगम को कोसते रहे।
विज्ञापन

यूपीसीएल के बनबसा सब स्टेशन प्रभारी अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली लाइन में फाल्ट आने से रह रह कर बिजली आती जाती रही। करीब तीन बजे रात बनबसा टनकपुर एनएच किनारे आईटीबीपी ट्रांजिट कैंप के निकट एक पेड़ ग्यारह हजार केवी की तारों पर गिर गया था। इससे फाल्ट आ गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिजली तारों में किसी तरह की ध्वनि सुनाई देने या किसी तरह का फाल्ट पता चलने पर तत्काल विभाग के बनबसा स्थित सब स्टेशन के मोबाइल नंबर 7505749738 पर सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

बनबसा, खटीमा क्षेत्र में तेज हवा के कारण लोहियाहैड पावर हाऊस से बार-बार लाइन ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
मयंक भट्ट, एसडीओ ऊर्जा निगम टनकपुर उप खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed