फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction work should be completed on time with quality: Yadav

गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य हों पूरे : यादव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Construction work should be completed on time with quality: Yadav
एनएच में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते लोनिवि प्रमुख अ​भियंता डीके यादव। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लोनिवि के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष डीके यादव ने दूरस्थ सूखीढांग-श्यामलाताल और सूखीढांग-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर चल रहे हाॅट मिक्स कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को एनएचपीसी बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अभियंता यादव ने सूखीढांग से श्यामलाताल और सूखीढांग-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर पांच किमी में चल रहे हाट मिक्स कार्य, सूखीढांग-रीठा साहिब मार्ग में डामरीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ वर्षाकाल आरंभ होने से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया। इस बीच टनकपुर-चंपावत के बीच एनएच 25 में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इनमें लोनिवि चंपावत और एनएच खंड लोहाघाट के अंतर्गत कार्य शामिल हैं। इस दौरान ईई मोहन चंद्र पलड़िया, एनएच लोहाघाट के ईई आशुतोष कुमार, एई लक्ष्मण सामंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed