फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction under process

धार्मिक नगरी होने का एहसास दिलाएगा स्टेशन का भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction under process
टनकपुर रेलवे स्टेशन का नया भवन। - फोटो : TANAKPUR
रेलवे स्टेशन के प्रमुख भवन का जीर्णोद्धार कर उसे गुंबदनुमा बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। स्टेशन का नया लुक यात्रियों को टनकपुर पहुंचते ही धार्मिक नगरी का अहसास कराएगा। सूत्रों के अनुसार 20 फरवरी को स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन हो सकता है।
विज्ञापन

काली कुमाऊं के अंतिम रेल हेड टनकपुर को बड़ी लाइन से जोड़ने और लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू करने के बाद रेलवे ने टनकपुर स्टेशन के पुराने मुख्य भवन का जीर्णोद्धार कर नया लुक देने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। मां पूर्णागिरि धाम की नगरी होने से रेलवे ने सीमांत के इस रेलवे स्टेशन का नया ले आउट तैयार कर इसे गुंबदनुमा बनाने का फैसला लिया ताकि यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचते ही टनकपुर धार्मिक नगरी होने का एहसास हो सके।
विज्ञापन

स्टेशन के नए भवन में मुख्य गेट की छत पर तीन और दोनों छोरों पर एक-एक मंदिरनुमा गुंबद बनाया गया है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुताबिक भवन के जीर्णोद्धार का काम अंतिम चरण में है। जल्द काम पूरा होने के बाद स्टेशन भवन का उद्घाटन कर नए भवन में कामकाज शुरू होगा। रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक फिलहाल रेलवे से अभी उद्घाटन की तिथि तय नहीं की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी को स्टेशन भवन का उद्घाटन हो सकता है। इसके लिए अंतिम चरण के काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed