फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction stopped in the shop on board the objections raised

दुकान निर्माण में रोक पर बोर्ड ने जताई आपत्ति

Wed, 20 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

न्यू टैक्सी स्टैंड में दुकान के लिए नीलाम की गई भूमि पर निर्माण कार्य पर एसडीएम द्वारा लगाई गई रोक पर नगर पालिका बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दुकान का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पुन: पारित किया है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय के नेतृत्व में बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को पत्र सौंप बोर्ड के फैसले की जानकारी दी है। पालिका बोर्ड का कहना है कि पालिका ने न्यू टैक्सी स्टैंड समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर 15 दुकानों के लिए सशर्त भूमि नीलाम की है। पालिका को बोली की धनराशि और बोलीदाता द्वारा खुद दुकान का निर्माण करा पालिका का मासिक किराया देना तय है।
विज्ञापन


पालिका ने पूर्व में भी दुकानें किराए पर दी हैं, जिससे 58,904 रुपये किराए के रूप में राजस्व प्राप्त होता है। न्यू टैक्सी स्टैंड समेत 15 दुकानों की नीलामी से पालिका को 22 लाख 86 हजार रुपये से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है। बोर्ड ने प्रशासन द्वारा दुकान की नीलामी निरस्त करने और दुकान निर्माण पर लगाई रोक पर आपत्ति जताते हुए पुन: दुकान निर्माण का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जी! बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाओ
नगर पालिका बोर्ड ने शहर में उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, सभासद हसीब अहमद, शोभा देवी, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल ने प्रदेश के वन मंत्री को पत्र भेजकर वन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है। कहा कि शहर की जनता बंदरों के उत्पात से त्रस्त है। बंदरों के झुंड घरों में घुस सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों को बंदरों के काटने का डर बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed