फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of primary health center started in Amodi

Champawat News: अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू

Wed, 05 Jun 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Construction of primary health center started in Amodi
चंपावत के अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य हुआ शुरू। संवाद
चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से अमोड़ी में पीएचसी निर्माण की घोषणा के बाद शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 2.23 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था मंडी समिति ऊधमसिंह नगर की ओर से अमोड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे चयनित भूमि पर पीएचसी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ पीएसी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भट्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में अस्पताल खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने उमापति और खीमानंद भट्ट का अस्पताल के लिए अपनी नाप भूमि देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

अभी तक अमोड़ी क्षेत्र के क्वारसिंग में स्थित एकमात्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थीं। अब ऐलोपैथिक पद्धति के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि अमोड़ी में पीएचसी के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था मंडी समिति को धनराशि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ
चंपावत। इस अस्पताल के बनने से अमोड़ी, चल्थी, बेलखेत, कोट अमोड़ी, नौलापानी, झालाकूड़ी, खटोली, क्वारसिंह, छतकोट, लड़ाबोरा, पछनई सहित 12 से अधिक गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed