{"_id":"681b9f675edc19227003249e","slug":"construction-of-parking-lot-will-be-completed-soon-champawat-news-c-229-1-shld1026-123663-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जल्द पूरा होगा पार्किंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जल्द पूरा होगा पार्किंग का निर्माण
Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। रीठा साहिब क्षेत्र के कलोता में नौ करोड़ों की लागत से कार पार्किंग निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पार्किंग में बड़े और छोटे 126 वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी। इसमें श्रद्धालुओं के लिए डॉरमेट्री का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रीठासाहिब क्षेत्र के महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। कार पार्किंग निर्माण के लिए 9.88 करोड़ की राशि से कार्य किया जा रहा है। इस पार्किंग निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के जेई दिनेश भट्ट ने बताया कि पार्किंग निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। समय से पहले इसका निर्माण किया जाएगा। दो मंजिला भवन में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए डॉरमेट्री का निर्माण पूरा हो गया है। चिनाई का काम चल रहा है। संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। पार्किंग में 64 कार, 16 बसें, 46 बाइक पार्क करने की व्यवस्था होगी। संवाद