{"_id":"6ad8f36193c067d7bc0cbe31","slug":"construction-of-a-multi-purpose-parking-facility-will-begin-at-dechmar-in-devidhura-champawat-news-c-229-1-shld1026-145877-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधुरा के देचमार में बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधुरा के देचमार में बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण होगा शुरू
Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के देवीधुरा क्षेत्र के देचमार में 9.80 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम लोहाघाट की ओर से बनाई जाने वाली पार्किंग में 110 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी।
देवीधुरा में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बगवाल मेले और मां वाराही के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा सालभर श्रद्धालु मां वाराही धाम में दर्शन के लिए आते हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे बगवाल मेले के दौरान कई बार लंबा जाम लग जाता है। बहुमंजिला पार्किंग बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। परियोजना प्रबंधक इंजीनियर जीसी पंत ने बताया कि बहुउद्देशीय पार्किंग में 77 चार पहिया और 33 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 माह का लक्ष्य रखा गया है। पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही देवीधुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।