{"_id":"6785518c438ff09274086190","slug":"consensus-reached-price-mineral-material-mining-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118381-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खनिज सामग्री के दाम पर बनी सहमति, 20 जनवरी से होगा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खनिज सामग्री के दाम पर बनी सहमति, 20 जनवरी से होगा खनन
Mon, 13 Jan 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में चार दिनों से उपखनिज सामग्री की दर पर सहमति नहीं बनने से खनन नहीं हो रहा था। सोमवार को मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन और दोनों स्टोन क्रशरों के बीच खनिज सामग्री क्रशर पर 53 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उतारने पर सहमति बन गई है। अब वाहन 20 जनवरी से खनन के लिए शारदा में उतरेंगे।
सोमवार को बैठक में ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष अमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि कुमाऊं स्टाेन क्रशर के स्वामी अनुज अग्रवाल, शारदा स्टोन क्रशर के प्रतिनिधि अमित ठाकुर ने क्रशर पर खनिज उतारने के लिए 53 रुपये प्रति क्विंटल पर सहमति जताई है। कहा कि अभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन आदि किया जा रहा है। खनन निकासी में करीब 650 वाहन लगते हैं। बता दें कि नौ जनवरी को वन विकास निगम की ओर से खनन निकासी का उद्घाटन किया गया था, पहले दिन दो वाहन खनन निकासी में उतरे थे। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नसीब हुसैन, सचिव संजय मिश्रा, अशोक मुरारी, चंद्र मोहन सिंह, भीम महर आदि मौजूद रहे।