फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen protest in ICU in district hospital

जिला अस्पताल में आईसीयू को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest in ICU in district hospital
चंपावत। जिला अस्पताल में इंसेटिव केयर यूनिट (आईसीयू) के संचालन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सीएमओ पर बीते दिनों जिले के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आईसीयू के संचालन के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री के दौरे में झूठी वाहवाही लूटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में आईसीयू के संचालन की न सिर्फ झूठी जानकारी दी गई, बल्कि एक पुरुष विभागीय स्टाफ नर्स को आईसीयू में भर्ती भी दिखा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अस्पताल में नौ माह पूर्व बना आईसीयू प्रशिक्षित स्टाफ की कमी से संचालित नहीं हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रशिक्षित स्टाफ की मांग करनी थी, न कि झूठी जानकारी देनी चाहिए थी। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री विकास साह, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, भुवन चौबे, चांद बोहरा, प्रदीप देव, लोकेश पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed