फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen burnt effigy of Chief Minister in protest against corruption

भ्र्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Chief Minister in protest against corruption
लोहाघाट में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने दिन ब दिन बढ़ती महंगाई के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कांग्रेस के महासचिव चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर से स्टेशन बाजार तक भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वीर कालू सिंह चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे, यदि मुख्यमंत्री रावत निर्दोष हैं तो वह जांच से डरकर सुप्रीम कोर्ट क्यों गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन

अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में महंगाई ने आम लोगों को हिलाकर रख दिया है। भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भगीरथ भट्ट, प्रकाश माहरा, पीएस अधिकारी, हरगोविंद बोहरा, चांद बोहरा, सूरज प्रहरी, हरीश चौधरी, भुवन चौबे, त्रिभुवन चम्याल, लवी पाटनी, गिरीश सिंगवाल, अशोक माहरा, शुभम ढेक, नीरज कालाकोटी, सोनम बोहरा, रोहित ढेक, संजय अधिकारी, मोनू नेगी, अनिल बोहरा, दीपक माहरा, साहिल, राकेश भट्ट, पारस महरा, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed