फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen burn effigy of BJP government in Barakot

बाराकोट में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burn effigy of BJP government in Barakot
मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर बाराकोट में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि आज खाद्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, युवा बेरोजगार होकर दर दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते युवा बेरोजगार होकर घरों में बैठे हैं, उन्हें अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी है, जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा भुगतना पड़ेगा। पुतला दहन करने वालों में एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण राम, महेश राम, भीम राम, प्रकाश राम, कुंदन सिंह, शेर सिंह, शीशराम, राजू पंडित, विक्रम सिंह, दीवान नाथ आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed