फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress workers going to protest were stopped by barricades, and an altercation ensued

Champawat News: धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई नोकझोंक

Mon, 02 Feb 2026 05:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:13 PM IST
सार

चंपावत में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कलक्ट्रेट जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress workers going to protest were stopped by barricades, and an altercation ensued
चंपावत कलेक्ट्रेट मार्ग पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कलेक्ट्रेट जाने से रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंपावत में मनरेगा का मूल नाम बदलने के विरोध में धरना देने कलक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कई देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस को कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जागो रे जागो सरकार रे जागो रे नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीबी-जी राम जी के विरोध में धरना देने कलक्ट्रेट परिसर जा रहे थे। इस दौरान कलक्ट्रेट रोड तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इससे नाराज कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

पूर्व विधायक हेमेश ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग ने कहा कि यह आंदोलन अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों और काम करने के अधिकार की रक्षा के लिए किया जा रहा है। भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर कर रही है। सरकार जहां मजदूरों को 125 दिन रोजगार देने की बात करती है वहीं जमीनी हकीकत यह है कि मजदूरों को 100 दिन का रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही मनरेगा के बजट में कटौती की गई है। इससे गरीब और ग्रामीण मजदूरों पर सीधा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा आने वाले दिनों में कांग्रेस विधानसभा घेराव की तैयारी करेगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने और वीबी-जी राम जी विधेयक को वापस लेने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अनुराग आर्या को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में खीम सिंह, लोकेश पांडे, विमल पांडे, जीवन सिंह, अभिषेक तड़ागी, नीरज वर्मा, संजय सिंह, उमेश शर्मा, निर्मला गहतोड़ी, नन्नू, मनीष महर, दीपक सिंह, दिग्विजय कार्की, प्रकाश बोहरा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed