फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress came forward in support of NHM personnel, staged a sit-in

एनएचएम कर्मियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस, दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Congress came forward in support of NHM personnel, staged a sit-in
चंपावत/लोहाघाट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन की नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कांग्रेस आगे आई है। बुधवार को टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के उपवास के बाद बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पार्टी ने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का सरकार से आग्रह किया है। युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, रोहित बिष्ट, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, मयूख चौधरी, विकास साह, सुधीर साह, सतीश जुकरिया, मुन्ना लाल, सुनील कुमार आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन

इधर एनएचएम कर्मी पहली जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद होम आइसोलेशन में हैं। एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, संरक्षक गौरव पांडेय और संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की नगर इकाई को मांग पत्र सौंपा। लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा को भी ज्ञापन सौंप समर्थन मांगा। प्रदर्शन करने वालों में मदन राणा, दिनेश चंद्र, डॉ. मुकेश तड़ागी, हरीश पांडेय, प्रवीण भट्ट, दीपक पनेरू आदि शामिल थे। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से राष्ट्रीय स्तर की 42 योजनाओं के अलावा कोविड टीकाकरण, परीक्षण, विभिन्न पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि सहित कई कामों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये हैं मांगें:
नियमितीकरण, सेवा नियमावली लागू करना, आउटसोर्स के आधार पर नियुक्ति के आदेश को निरस्त करना, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों का 50 प्रतिशत एनएचम कर्मियों से भरना, कोविड काल में मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, गोल्डन कार्ड की सुविधा, बोनस, वेतन विसंगति दूर करना और दस प्रतिशत की बढ़ोतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों का डेढ़ दशक से लगातार शोषण किया गया है। कम दाम पर पूरी निष्ठा से काम करने के बावजूद उनका स्थाईकरण तो दूर, सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा रहा है।

प्रेमबल्लभ भट्ट, जिलाध्यक्ष,
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन।
राष्ट्रीय महत्व की 42 स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने वाले एनएचएम कर्मियों की अनदेखी स्वास्थ्य को लेकर सरकारी नजरिए की गंभीरता को भी दर्शाती है।
गौरव पांडेय, संरक्षक,
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed