{"_id":"6652242e31cbcf974d0fa801","slug":"complete-the-preparations-for-counting-of-votes-now-ceo-champawat-news-c-229-1-cpt1001-108605-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियां अभी से पूरी कर लें : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियां अभी से पूरी कर लें : सीईओ
Sat, 25 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 25 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/पिथौरागढ़। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की।
शनिवार को वीसी के माध्यम से हुई समीक्षा में उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों, एआरओ को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। मतगणना हाल में वीवीपैट की पर्ची की गणना अलग से कक्ष पिजन हाउस का निर्माण कर सीसीटीवी की निगरानी में करने के निर्देश दिए।
वीसी में चंपावत के जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय और पिथौरागढ़ की जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि विधानसभाओं की मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों का ओरियंटेशन हो गया है। प्रथम प्रशिक्षण 30 मई और दूसरा प्रशिक्षण तीन जून को दिया जाएगा। मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन 28 मई, दूसरा तीन जून और तीसरा रेंडमाइजेशन मतगणना के दिन सुबह होगा। वीसी में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, चंपावत के उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद