फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the 'A' category by completing Bisuka's works on time.

बीसूका में कार्यो को समय से पूर्ण कर ए श्रेणी हासिल करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Complete the 'A' category by completing Bisuka's works on time.
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने जिला, राज्य, केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होेंने सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत को निर्देश दिए कि जिन विभागों की ओर से अब तक कोई धनराशि व्यय नहीं की गई है, उनको पत्र प्रेषित करें।
विज्ञापन

बीस सूत्रीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विभाग बी, सी और डी श्रेणी में हैं वह कार्यों को समय के साथ पूरा कर ए श्रेणी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लगभग पांच माह के कार्यकाल में विकास कार्यों पर असर पड़ा है। इसके चलते कार्यों को पूरा करने के लिए कम समय मिलेगा। इसके देखते हुए प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और अधिक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद
चंपावत। डीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएफओ मंयक शेखर झा, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, एएमए जिला पंचायत राजेश कुमार, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, जिला शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत, सत्यनारायण, डीएचओ सतीश शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed