फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Commissioner Deepak Rawat inspected the tea garden in champawat

Champawat News: टी गार्डन का आयुक्त ने किया निरीक्षण, कहा- चाय बगानों को पर्यटन के रूप में किया जाए विकसित

Tue, 01 Oct 2024 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

चाय बगानों को टी पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाए। चाय बगान में बच्चों की गतिविधियों के लिए इसमें ईको पार्क बनाया जाएगा। यह बातें आयुक्त दीपक रावत ने जिला मुख्यालय के टी गार्डन, शिलिंगटाक आदि गांव के निरीक्षण के दौरान कहीं।

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat inspected the tea garden in champawat
टी गार्डन का आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले के चाय बगानों को टी पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाए। चाय बगान में बच्चों की गतिविधियों के लिए इसमें ईको पार्क बनाया जाएगा। यह बातें आयुक्त कुमाऊं और सचिव सीएम दीपक रावत ने जिला मुख्यालय के टी गार्डन, शिलिंगटाक, फुंगर, झालीमाली आदि गांव के निरीक्षण के दौरान कहीं।

सोमवार को सचिव सीएम ने निरीक्षण के दौरान जैविक चाय की प्रोसेसिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी ली। कहा कि चाय बागानों में पर्यटक घूमने आते हैं। उन्होंने चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कहा कि इससे सीएम के आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना साकार होगी। कहा कि टी गार्डन में तीन कॉटेज और एक कैफे पूर्व से ही संचालित है। काफी पर्यटकों ने यहां रुकने के लिए रुचि जताई है। इसके लिए एक प्रोजेक्ट जनपद से बन रहा है, इसकी स्वीकृति शीघ्र भी मिल जाएगी। जिसके तहत अतिरिक्त कॉटेज बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोलीढेक झील, पूर्णागिरि, राजबुंगा किला को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा। इन सभी पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए एक परियोजना तैयार की जाएगी, इसमें टी- गार्डन पहले स्वीकृत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Uttarakhand News: पिथौरागढ़ का अंतिम गांव नामिक अब होगा रोशन, 340 परिवारों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

 

चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने आयुक्त से कहा कि चंपावत में चाय बागानों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम सौरभ असवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, प्रबंधक चाय बोर्ड राकेश कुमार, पूर्व चाय विकास बोर्ड प्रबंधन डेसमंड, तहसीलदार जगदीश नेगी मौजूद रहे।

 

योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
सचिव सीएम ने सीलिंगटॉक में घर-घर जाकर हर घर नल हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कुछ घरों में हर घर जल योजना के तहत नल लगे थे, लेकिन उनसे पानी नहीं आ रहा था। इस संबंध में आयुक्त ने मौके से ही कार्यदायी संस्था जल निगम, जल संस्थान को निर्देश देकर कार्यवाही करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed