फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Colvert's pit was not closed if the line was connected

लाइन तो जुड़ी नहीं बंद कर दिया स्कबर का गड्ढा 19-03-48

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Colvert's pit was not closed if the line was connected
चंपावत। पांच किलोमीटर दूर फुलारगांव के लोग बारिश के बावजूद प्यासे हैं। 17 जुलाई से पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों को रविवार को झटका लगा। पेयजल लाइन तो ठीक नहीं हो सकी, उल्टा जिस कलवर्ट से लाइन टूटी थी, स्कबर के उस गड्ढे को भर दिया गया है। पानी नहीं आने पर ग्रामीणों ने मामले की प्रशासन से शिकायत कर समाधान की गुहार लगाई है। जल्द व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की वजह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलवर्ट बनाते वक्त इस इलाके को पेयजल आपूर्ति करनेे वाली लाइन का टूटना है। इस लाइन से क्षेत्र केे 50 से ज्यादा परिवारों को पानी मिल रहा था। मगर लाइन टूटने से 17 जुलाई सेे ये लोग नौलों और अन्य जगहों से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं। भूपेंद्रनाथ, शंकरदत्त सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को कलवर्ट का गड्ढा भर गया, लेकिन उनके नलों में फिर भी पानी नहीं आया। इसे लेकर एसडीएम से शिकायत की गई है। एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने जल संस्थान और एनएच खंड से बात कर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed