फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Colorful opening of Uttarayani fair in Tanakpur

टनकपुर में हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Colorful opening of Uttarayani fair in Tanakpur
टनकपुर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ मौके पर देव स्तुति प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शहर के गांधी मैदान में हरेला क्लब के दो दिनी उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। उन्होंने आयोजक क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में मेले को और भव्य रूप देने एवं अपने स्तर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही क्षेत्र में उत्तरायणी मेले का शोर गूंजने लगा। स्नान के लिए श्रद्धालुओं की चहल-कदमी से शारदा घाट में रौनक बनी रही। लोगों ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और खिचड़ी दान किया। मेले के उद्घाटन के मौके पर स्नानघाट से छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली। विधायक गहतोड़ी ने गांधी मैदान गेट पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट और सचिव भुवन जोशी ने क्लब के कार्यों का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले से होने वाली आय हर साल निर्धन नेत्र रोगियों के इलाज में खर्च की जाती है। मेले के पहले दिन पालीवाल म्यूजिकल ग्रुप ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने देव स्तुति लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाह-वाही बटोरी। लोक गायक अमित गोस्वामी ने पिता के गाए गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संचालन डॉ. जेबी चंद ने किया। उत्तराणी मेले में बृहस्पतिवार को होने वाली स्टार नाइट में लोहाघाट के भैरव राय एंड पार्टी और अल्मोड़ा के गोकुल बिष्ट एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। देर रात लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का रहा सहयोग
हरेला क्लब अध्यक्ष व सचिव के अलावा उपाध्यक्ष अजय गुरूरानी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र खर्कवाल, महेश पंगरिया, उमेद सिंह नेगी, कमल गड़कोटी, प्रताप सिंह ष्टि, राजेंद्र खर्कवाल, डीडी धामी, विजय चंद, एलडी गहतोड़ी, केएन तिवारी, कमल गड़कोटी, डॉ. वीके जोशी, हेमंत कलखुड़िया, भैरव पांडेय, नवीन जुकरिया, महेश डुंगरिया, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, अजय देउपा, अनिल गड़कोटी, नंदन जोशी, प्रदीप देउपा, कैलाश जुकरिया, किशोर खर्कवाल, नीरज जुकरिया, राकेश पांडेय, हरीश हैसियत, मदन बोहरा, दीपक भट्ट, डॉ. नरेंद्र सिंह नेगी, शंकर दत्त गड़कोटी, डॉ. दिनेश चंद्र पाठक, सुमित कलखुड़िया, अमर सिंह कुंवर, दीपक चंद, खुशाल बिष्ट आदि मेले की व्यवस्था में जुटे हैं। संवाद
मेधावियों का हुआ सम्मान
उत्तराणी मेले में हरेला क्लब ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर लौटी जिले की हॉकी टीम के खिलाड़ियों के अलावा ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र तरुण जोशी को दस हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राउमावि छीनीगोठ की मेधावी छात्रा निर्मला , विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र साहिल सिंह, राउमावि उचौलीगोठ के करन सिंह महर को भी सम्मानित किया गया।

-अल्मोड़ा और लोहाघाट के कलाकार आज बांधेंगे समां
उत्तराणी मेले में बृहस्पतिवार को स्टार नाइट में लोहाघाट के भैरव राय एंड पार्टी और अल्मोड़ा के गोकुल बिष्ट एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। देर रात लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed