{"_id":"a99203f5aa750af6ff33e0caff64dbdc","slug":"colleges-in-the-newly-constructed-building-will-shift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होगा डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होगा डिग्री कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय का अपना भवन बनकर तैयार हो गया है। दीपावली के बाद कॉलेज अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो जाएगा। बुधवार को विधायक हेमेश खर्कवाल ने भवन का निरीक्षण कर प्रयोगशाला के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में खुला राजकीय महाविद्यालय भूमि और भवन के अभाव में अब तक जीजीआईसी के पुराने भवन में चल रहा है। भूमि का चयन कर सरकार ने पौने चार करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया है। कार्यदायी एजेंसी आरईएस के एई केके पंत ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दीपावली से पहले भवन कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, बुधवार को विधायक खर्कवाल ने कार्यदायी विभाग के अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण कर कॉलेज प्रशासन को दीपावली के बाद हर हाल में कॉलेज नए भवन में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रचार्य डॉ. जी प्रकाश, प्राध्यापक डॉ. सर्वजीत सिंह, एमएस चौहान, डॉ. सीएस साहू, डॉ. एमपी शर्मा, आरईएस के जेई बीआर आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन