फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   College students protest campus shifted

कॉलेज परिसर में शिफ्ट हुआ छात्रों का धरना

Wed, 10 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 10 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

शुरुआती दो दिन कलक्ट्रेट में आंदोलन करने के बाद छात्रों ने बुधवार को पीजी कॉलेज में धरना शुरू कर दिया है। छात्र कॉलेज में नए विषय सहित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर 8 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने कहा कि सरकार कॉलेज की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। छात्रसंघ के गठन के बाद पिछले साल नवंबर में देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया गया था। सीएम हरीश रावत ने जरूरी कदम उठाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में एमएससी, एमकॉम खोलने के साथ ही एमए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल और स्नातक में संस्कृत, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र विषयों का संचालन किए जाने की मांग पर ठोस समाधान के बाद ही आंदोलन वापस लेने की बात कही गई। धरना-प्रदर्शन में सचिव कमल जोशी, उपाध्यक्ष नेहा महर, सुरेश पुनेठा, जनार्दन जोशी, खीम रावत, यशोदा लडवाल, भावना उप्रेती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed