{"_id":"5adb71b14f1c1b3b0b8b5d30","slug":"collect-the-data-of-the-head-of-each-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक परिवार के मुखिया का डाटा संकलन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक परिवार के मुखिया का डाटा संकलन करें
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आयुष्मान भारत अभियान की समीक्षा करते डीएम डा.अहमद इकबाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 23 से 27 अप्रैल के बीच आशा एवं एएनएम के माध्यम से प्रत्येक परिवार के मुखिया का डाटा संकलन कर सीएमओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में आयुष्मान भारत के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार छूट जाते हैं, उन्हें 30 अप्रैल से घर-घर जाकर सत्यापित करें।
बैठक में बताया कि सूची में सर्वेक्षण की निर्धारित श्रेणियों में सम्मिलित परिवारों के पात्र होने के साथ परिवार के नए सदस्यों को भी इस योजना से कवर किया जाएगा। डीएम ने आशा एवं एएनएम को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को मुद्रित सूची सभी पंचायत कार्यालयों या सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करने के साथ ग्राम सभा की खुली बैठक में सभी परिवारों के नामों को पढ़कर सुनाएं।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.केसी ठाकुर ने बताया कि सर्वेक्षण की निर्धारित श्रेणियों में शामिल परिवार इसके पात्र होंगे और योजना के तहत सूची में दर्ज परिवार के सदस्य देश भर के सभी पैनलबद्ध सार्वजनिक व निजी अस्पतालों में बिना नकदी के देखभाल की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर डॉ.रश्मि पंत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी, डॉ.एचएस ह्यांकी, डॉ.आभाष सिंह, डॉ. अरुण मिश्रा सहित हेम बहुगुणा आदि उपस्थित थे।