फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CMO constituted a three-member inquiry committee

Champawat News: सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
CMO constituted a three-member inquiry committee
लोहाघाट के विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते टनकपुर अस्पताल कर्मी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से अभद्रता के मामले को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के बाद सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी अध्यक्ष जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ऐरी को नामित किया गया है। कमेटी में उनके साथ एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय और एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मंगलवार को फार्मासिस्ट किरन जोशी और स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। संगठन ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी दिया जिसमें उन्होंने इस प्रकरण पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

लोहाघाट विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
टनकपुर (चंपावत)। लोहाघाट स्थित उप जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात महिला फार्मासिस्ट किरण एवं अन्य कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में टनकपुर अस्पताल के कर्मियों में भी आक्रोश है। उन्होंने विधायक द्वारा की गई अभद्रता को कर्मचारियों का अपमान बताया। साथ ही सीएमओ से लोहाघाट विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की। बृहस्पतिवार को टनकपुर अस्पताल में तैनात कर्मियों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान वीपी पंत, महेश भट्ट, जेएस कुंवर, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed