फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM's review will improve Champawat's ill health

सीएम की समीक्षा संवारेगी चंपावत की बीमार सेहत!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
CM's review will improve Champawat's ill health
चंपावत। कोविड से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार को चंपावत में समीक्षा करने से पहले डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में तब्दील जिला अस्पताल की व्यवस्था देखेंगे। मुआयने के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आएंगी। लेकिन इस उजियारे के बीच ऐसा काफी कुछ है, जिस पर गौर किया जाना जरूरी है। जिला अस्पताल सहित जिले के तीन अस्पतालों में 1.86 करोड़ रुपये से बने आईसीयू (सघन निगरानी इकाई) का संचालन अब भी नहीं हो पा रहा है। 15 बेड वाले इन तीन आईसीयू में नौ वेंटिलेटर लगे हैं, लेकिन अभी तक ये मरीजों के लिए उपयोग में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

22 मार्च 2020 (कोरोना से बचाव को लगे जनता कर्फ्यू का दिन) से 23 मई 2021 के बीच 14 माह से अधिक का अंतराल है, लेकिन इस अवधि में जिले की सेहत में खास बदलाव नहीं हुआ। कोरोना काल से पहले और अब हालात कमोबेश एक जैसे हैं। जिले के प्रवेशद्वार टनकपुर उप जिला अस्पताल में बीते 28 माह से एक्सरे की सुविधा तक मरीजों को नसीब नहीं है। तकनीशियन के नहीं होने से ये नौबत आई है।
विज्ञापन

एक्सरे की जरूरत हड्डी संबंधी रोग, निमोनिया, क्षय रोग आदि में सबसे ज्यादा होती है। अल्ट्रासाउंड परीक्षण भी जुगाड़ से हो रहे हैं। इसके लिए हफ्ते में दो दिन लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट को संबद्ध किया गया है। वहीं लोहाघाट उप जिला अस्पताल के दो (निश्चेतक और माइक्रोबायोलॉजिस्ट) विशेषज्ञों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इसके अलावा जिले में हृदयरोग विशेषज्ञ सहित आठ विशेषज्ञों के पद खाली हैं। नागरिकों का कहना है कि इन सुविधाओं की कमी से ना केवल लोगों को वक्त पर इलाज मिलने में मुश्किल होती है, बल्कि उनकी जेब पर भी मार पड़ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आईसीयू के संचालन के लिए मानव संसाधनों की कमी है। जिले के तीनों केंद्रों में इसके लिए आठ डॉक्टर, 16 स्टाफ नर्स, 12 वार्ड ब्वाय और आठ स्वच्छक अलग से चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय मांग की गई है।
डॉ. आरपी खंडूरी,
सीएमओ, चंपावत।
नहीं हो सके ये काम:
1.चंपावत जिला अस्पताल और टनकपुर उप जिला अस्पताल के आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो सका।
2.स्वीकृति के बावजूद चंपावत जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का काम लटका हुआ है।
3.सिस्टम लगने के बावजूद दूरदराज के चार (पाटी, पुलहिंडोला, रीठा साहिब और मंच) अस्पतालों में टेलीमेडिसन सेवा काम नहीं कर रही।
4.अप्रैल 2015 को चंपावत जिला अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की मंजूरी मिली, लेकिन अभी तक बेस अस्पताल के लिए जमीन तक पंजीकृत नहीं हो सकी है।
5.टनकपुर उप जिला अस्पताल में जनवरी 2019 से एक्सरे की सुविधा नहीं।
बस ये काम हुए :
1.जिले को मार्च और मई में 108 आपात सेवा की पांच एंबुलेंस मिलीं।
2.डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बने चंपावत जिला अस्पताल में बेडों की संख्या 50 से बढ़कर 66 हुई। साथ ही 12 बेड का कोविड वार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed