{"_id":"db15f4ff2e2f13219b3a112827f86f8f","slug":"cm-quarter-hour-stopover-in-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो घंटे चंपावत में रुकेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो घंटे चंपावत में रुकेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को करीब सवा दो घंटे चंपावत में रुकेंगे। इस दौरान वे पूर्व फौजियों और सिविल पेंशनर्स से मिलेंगे। सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासनिक अमले ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। गोरलचौड़ मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पिथौरागढ़ से दो जनवरी को सुबह 9.45 बजे यहां पहुंचेंगे। पूर्व सैनिकों के सभागार में सीएम पूर्व फौजियों और सिविल पेंशनर्स से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद मध्यान्ह 12 बजे मुख्यमंत्री यहां से टिहरी के घनसाली रवाना होंगे। सीएम के दौरे को लेकर गोरलचौड़ मैदान में अस्थायी हेलीपैड निर्माण और सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग का काम पूरा किया गया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने दलबल के साथ मौका मुआयना किया। पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी वीएस थापा ने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।
विज्ञापन
पूर्व फौजी सीएम के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार
शुक्रवार को यहां बैठक कर पूर्व फौजियों ने सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की अब तक की गई उपेक्षा पर नाराजगी जताई है। वन रेंक-वन पेंशन (ओआरओपी) के मुद्दे को लटकाने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार मानते हुए शनिवार को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया गया। रिटायर्ड स्क्वड्रान लीडर (रिटायर्ड) एमसी शर्मा ने कहा कि जब तक जंतर-मंतर में एक भी सैनिक ओआरओपी के लिए आंदोलन में बैठा है, तब तक पूर्व सैनिकों के मंच में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को नहीं आने दिया जाएगा। दावा किया गया कि पूर्व सैनिक नाराजगी जताते हुए इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन