{"_id":"5df513ae8ebc3e87c300b19b","slug":"cm-praises-to-amits-product-champawat-news-hld365551478","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट के अमित के उत्पादों को सीएम ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट के अमित के उत्पादों को सीएम ने सराहा
विज्ञापन
दून हाट प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लोहाघाट की कढाई और लोहे का इंडक्शन फ्?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में 12 दिसंबर से शुरू हुई दून हाट प्रदर्शनी में लोहाघाट क्षेत्र के उत्पाद छाए हैं। विभिन्न पहाड़ी दालें और कढ़ाही सहित लोहे से बने बर्तन लोगों को अपनी ओर आकर्षिक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाट में लगे लोहाघाट क्षेत्र के उत्पादों की काफी सराहना की।
लोहाघाट के रायकोट निवासी युवा उद्यमी अमित कुमार की ओर से लगाए गए स्टॉल पर लोहे की कढ़ाहियां, लोहे के इंडक्शन फ्रायपेन, तवे के अलावा पहाड़ी जैविक दालें (गहत, काले भट, सोयाबीन, राजमा), हल्दी, लाल मिर्च, लाल चावल आदि उत्पाद थे।
मुख्यमंत्री के अलावा विधायक गणेश जोशी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने अमित के स्टाल का निरीक्षण कर युवा उद्यमी की पीठ थपथपाई। कहा कि लौह कला को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
मजबूत तले वाले यहां के लोहे के बर्तन टिकाऊ होने के साथ ही इनमें बनाया गया भोजन काफी स्वादिष्ट होता है। उद्योग और ग्राम्य विभाग के सहयोग से अमित दिल्ली, बरेली सहित कई जगहों पर स्टॉल लगाते आ रहे हैं। स्टॉल लगवाने में डीआरडीए के परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, एपीडी विम्मी जोशी, उद्योग महाप्रबंधक मीरा बोहरा आदि ने सहयोग किया।