फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM Dhami in Science Workshop Champawat

हर जिले में साकार करेंगे लैब्स ऑन व्हील की अवधारणा : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Science Workshop Champawat
मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश भट्ट और अन् - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास का हमारा सपना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध, अनुसंधान और नवाचार के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए विज्ञान के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। सीएम ने जेएनवी में बहुउद्देश्यीय हॉल, जिम कक्ष निर्माण के अलावा खेल मैदान के विस्तारीकरण की घोषणा की। कहा कि राज्य के हर क्षेत्र तक शोध को पहुंचाने के लिए लैब्स ऑन व्हील्स की अवधारणा प्रत्येक जिले में लागू की जाएगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में शनिवार से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय जिला बाल विज्ञान महोत्सव में सीएम ने कहा कि यह महोत्सव राज्य में वैज्ञानिक अवधारणा को मजबूत करेगा। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के जरिये विज्ञान आधारित विकास को गति मिलेगी। सीमा से लगे छह पर्वतीय जिलों के इस महोत्सव के जरिये वैज्ञानिक तकनीक दूरदराज तक पहुंचेगी। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश और चंपावत को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए विज्ञान महोत्सव जैसे कार्यक्रम सशक्त बुनियाद का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैज्ञानिक सोच जागृत करने, विज्ञान शिक्षा के प्रचार-प्रसार करने और नवाचार अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में जागरूकता के लिए हल्द्वानी में यूकॉस्ट और एरीज एस्ट्रो पार्क का निर्माण कर रहे हैं। चंपावत में विज्ञान केंद्र की स्थापना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि विज्ञान महोत्सव दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्वतीय जिलों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित हो और वह विज्ञान विषय में रुचि लें। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने दो दिनी विज्ञान महोत्सव की जानकारी दी।
अन्य जिलों में भी खुले अटल टिंकरिंग लैब
चंपावत। विज्ञान महोत्सव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीमांत जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। बागेश्वर की बाल वैज्ञानिक प्रिया महर और रुद्रप्रयाग की मधु रावत ने अटल टिंकरिंग लैब को अन्य जिलों में भी खोलने का सुझाव दिया। चमोली की निकिता चमोली और उत्तरकाशी की अंकिता रावत ने अन्य जिलों में भी इसी तरह के विज्ञान महोत्सव कराने का आग्रह किया।
पिथौरागढ़ के बाल वैज्ञानिक लक्ष्य रौतेला ने अंतरिक्ष क्लब, लैब की स्थापना करने, मेजबान चंपावत की प्रियंका उप्रेती ने ऐसे विज्ञान महोत्सव आगे भी कराने की बात मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 250 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में पोस्टर मेकिंग, ड्रामा, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ आदि होंगी।
सम्मानित हुए पांच वैज्ञानिक
चंपावत। महोत्सव में विशिष्ट व्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पांच वैज्ञानिकों और व्यक्तियों डॉ अशोक पंत, जीएस रौतेला, देवेंद्र मेवाड़ी, कल्याण सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
प्रदेश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों का सुझाव महत्वपूर्ण
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बुजुर्गों के सुझाव प्रदेश का मार्गदर्शन करेंगे। चंपावत में वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। यहां सर्किट हाउस में प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कई सुझाव भी दिए।
सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय ने मेडिकल कॉलेज बनाने सहित कई विकास योजनाओं का सुझाव दिया। नागरिकों ने चंपावत-धामीसौन-खेतीखान सड़क निर्माण, चंपावत-गौड़ी-किमतोली सड़क चौड़ीकरण, विज्ञान केंद्र की स्थापना, चंपावत डिग्री कॉलेज में रोजगारपरक विषय खोलने, नीड़ हाईस्कूल का उच्चीकरण, बकोड़ा रोड, बेस अस्पताल, चंपावत में स्टेडियम, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन का मुद्दा रखा। सीएम ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को सुझावों एवं मांगों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
चंपावत में बनेगा प्रेस क्लब भवन : सीएम
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कलम की भूमिका समाज को जगाने और देश की प्रगति में सहायक होती है। चंपावत जिला पत्रकार संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने चंपावत में प्रेस क्लब भवन बनाने की घोषणा की। सीएम ने पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपाध्यक्ष भगवान राम, सचिव दीपक धामी और कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को शपथ दिलाई। संचालन पत्रकार विनोद काला, सतीश जोशी और गौरव पांडेय ने किया।

ये लोग मौजूद थे
पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, सुमनलता, चेयरमैन विपिन कुमार, विजय वर्मा, गोविंद वर्मा, रेनू अग्रवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नरेंद्र लडवाल, प्रकाश तिवारी, हरगोविंद बोहरा, हयात सिंह महरा, अंबादत्त फुलारा, बसंत त्यागी, जगदीश जोशी, त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, अमरनाथ वर्मा, खीमानंद भट्ट, बंशीधर फुलारा, महेश चौड़ाकोटी, श्याम नारायण पांडेय, शंकर पांडेय, रीता गहतोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed