{"_id":"5776a41a4f1c1ba95c79b49b","slug":"clthy-came-debris-closed-ten-minutes-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल्थी में आया मलबा, दस मिनट बंद रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल्थी में आया मलबा, दस मिनट बंद रहा एनएच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
चल्थी में आया मलबा, दस मिनट बंद रहा एनएच
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत सहित जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह बारिश हुई। चंपावत में 19 एमएम और बनबसा में 62 एमएम बारिश हुई। चल्थी चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच चल्थी के पास मलबा आने से सुबह करीब 10 मिनट तक बंद रहा।
विज्ञापन
जेसीबी से मलबा हटाने के बाद मार्ग खुला। वहीं बारिश के चलते कई जगह नालियों का गंदा पानी रोड पर आ गया। चंपावत में तहसील कार्यालय के पास रहने वाले सुनील कुमार की पाथर की छत उड़ गई। राजस्व उप निरीक्षक सुंदर नेगी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
उधर, लोहाघाट में बांकू-सुल्ला, कामाज्यूला-भनार-रैघाड़ी, पनियां, रीठाखाल, मंटांडे-रीठाखाल, तिमलागूंठ-पीपलढींग, जोगाबसान-पारस संपर्क मोटर मार्ग बंद हो गए। बारिश के कारण सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएस पुंडीर के अनुसार बंद पड़ी सभी सड़कों को खोलने के लिए विभागीय जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
