फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleanliness of the premises of the central gangol Shivirarthion

शिविरार्थियों ने की मध्य गंगोल परिसर की साफ-सफाई

Sun, 11 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 11 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of the premises of the central gangol Shivirarthion
शिविरार्थियों ने की मध्य गंगोल परिसर की साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला
 मध्य गंगोल में चल रहे जीआईसी खेतीखान के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा गांव में विशेष स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने जीआईसी मध्य गंगोल परिसर में साफ-सफाई  की।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर के आसपास फैली प्लास्टिक, कूड़े का निस्तारण करने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की गई। ग्रुप लीडर शिवांशु, अंकित, राहुल, नीरज के नेतृत्व में गई टीमों ने गांव के रास्तों की सफाई करने के साथ झाड़ियों का कटान किया। वहीं ग्रुप लीडर अंकित सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मल्लाकोट गांव में जाकर साक्षरता सर्वेक्षण करने के साथ लोगों को स्वच्छता, शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


शिविर के संचालन में मधुसूदन चंद्र, संदीप कलखुड़िया सहयोग कर रहे हैं। बौद्धिक सत्र में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रितेश मनराल, हिमांशु  परध्यानी, शिवांशु खर्कवाल, नृत्य में कपिल कापड़ी, मनोज भट्ट, निखिल देउपा, निबंध में पंकज गहतोड़ी, विनोद सिंह, सूरज टम्टा ने क्रमश :पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जीआईसी लोहाघाट का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर राईकोट गांव में जारी है। दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी विक्रमजीत चौहान के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर रास्तों की सफाई करने के  साथ झाड़ियों का कटान किया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed