{"_id":"69a5cb03b22ae2bc9f03a832","slug":"cleaning-vehicles-in-tanakpur-will-be-fitted-with-gps-systems-champawat-news-c-229-1-shld1007-136293-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगेंगे
Mon, 02 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर की बोर्ड बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को हाईटेक बनाने और आगामी मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब पालिका के सभी सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे जिसकी मॉनिटरिंग के लिए पालिका परिसर में एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
बैठक के मुख्य प्रस्ताव और निर्णय
पूर्णागिरि मेला कमेटी : मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभासदों की एक विशेष मेला कमेटी का गठन किया गया है।
सफाई व्यवस्था : वाहनों में जीपीएस लगने से उनकी लोकेशन और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
स्ट्रीट लाइट मॉनिटरिंग : नगर की स्ट्रीट लाइटों के बेहतर संचालन के लिए सीसीएमएस पैनल लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
महिला सशक्तीकरण : नगरीय आजीविका केंद्र में उत्कृष्ट उत्पाद बनाने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विकास कार्य : वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हैंडपंप और विद्युत मरम्मत के ठेकों की निविदाएं आमंत्रित करने पर सहमति बनी।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और ईओ ऋषभ उनियाल के संचालन में हुई इस बैठक में सभासद दिनेश कुमार, दिलदार अली, वकील अहमद, हसीब अहमद, शैलेंद्र सिंह, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि समेत पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।