{"_id":"9bee38031302e1b7f3ea4f750b30248a","slug":"classical-music-began-singing-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित निरंजन प्रसाद कौशल की 98वीं जयंती के अवसर पर शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गायक आरसी पांडेय और जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि स्वर आत्मा की गूंज ओर आत्मा परमात्मा का स्वरूप है।
विज्ञापन
प्रमुख संगीतकार अनूप कौशल ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। निशांत पुनेठा के संचालन में सोनिया और रिचा ने राग शिव रजनी में ‘वर दे वीणा वादिनी वर दे’ गीत प्रस्तुत किया। पंडित भीमसेन जोशी और पंडित विश्वनारायण भातखंडे के नाम पर दो अलग अलग ग्रुपों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विनीत कांडपाल ने राग दरबारी, केतन राय ने राग भैरवी, मेदनी राय ने राग विहाग, पूजा सामंत ने राग देश, वेदांशी ने राग केदार तथा रिया कलौनी ने राग यमन में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। जबकि राग मुलतानी में अजय कलखुडिय़ा की प्रस्तुति नैनन में आन बान, कौन सी परी तथा मेघा चौबे का राग मालकोष में कोयलिया बोले अमुवा डाल पर, ऋतु बसंत दोनों का चयन फाइनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हारमोनियम पर अनूप कौशल, तबले में संजय पंत, हेम बिष्ट, लोकेश पांडेय ने संगत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र भट्ट, बीबी पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन