{"_id":"645147a37c1635c3f706c746","slug":"civic-aminities-people-face-problems-for-transport-champawat-news-c-8-1-128868-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चल्थी का वैकल्पिक मार्ग बारिश से टूटा, एनएच के पुराने पुल से हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चल्थी का वैकल्पिक मार्ग बारिश से टूटा, एनएच के पुराने पुल से हो रही आवाजाही
Tue, 02 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 02 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी में बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भारी बारिश से टूट गया है। लधिया नदी के किनारे चल्थी के रोखड़ पर बनाया गया अस्थायी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही को यहां से बंद कर दिया गया। सोमवार देर शाम से वैकल्पिक मार्ग के बजाय एनएच से वाहनों का आवागमन शुरू किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी सड़क परियोजना के अंतर्गत चल्थी पर लधिया नदी में 120 मीटर लंबा और 14.90 मीटर चौड़े पुल का निर्माण अंतिम चरण पर है। काम की वजह से पिछले महीने से चल्थी से आवाजाही रोखड़ के वैकल्पिक मार्ग से हो रही थी। एनएच खंड के अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग के टूटने से आवाजाही को एनएच के पुराने पुल से शुरू किया गया है।
आज भी रात बंद रही आवाजाही, चार ग्रामीण सड़कें बंद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार दिनभर खुला रहा। लगातार बारिश और अगले दो दिन तक बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते मंगलवार रात को भी एनएच पर आवाजाही नहीं हुई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने एहतियातन मंगलवार रात वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। बुधवार रात को आवागमन होगा या नहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन इस पर बुधवार दिन तक निर्णय लेगा। चंपावत जिले की पांच ग्रामीण सड़कें मंगलवार को बंद रही। शाम को एक सड़क (धौन-सल्ली) खुल गई।
विज्ञापन
चंपावत जिले की बंद चार ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें:
सिप्टी-अमकड़िया, अमोड़ी-छतकोट, गल्लागांव-देवली माफी और धौन-दियूरी।