फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities. people face problems for health facilities.

Champawat News: सुविधाओं की कमी से लोगों को नहीं मिल पा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 09 Apr 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities. people face problems for health facilities.
उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर आयोजित बैठक में चर्चा करते जन प्रतिनिधि और लोग। - फोटो : उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर आयोजित बैठक में चर्चा करते जन प्रतिनिधि और लोग।
मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे अस्पताल की खामियां, जन प्रतिनिधियों और नागरिकों की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं और विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी से परेशान नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल इसी माह मुख्यमंत्री से मिलेगा। रविवार को जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकोंं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक के केंद्र में स्थित यह अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने और सुविधाओं की कमी से रेफरल केंद्र बन गया है। इससे लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। अक्सर डॉक्टर के देर से अस्पताल आने से रोगियों को इंतजार करना पड़ता है। वहां केशव दत्त बिष्ट, रमेश चंद्र जोाी, जीवन गहतोड़ी, छवि साह, राकेश बोरा, धीरज पुनेठा, गुड्ढू गोरखा, संजय फर्त्याल, कमल वर्मा, दीपक कमल, योगेश मौनी, दीपक आदि थे।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद:
फिजिशियन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन, अस्थिरोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और चर्म रोग विशेषज्ञ।

उद्घाटन के बाद से आईसीयू में भी ताले
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में दो साल पूर्व आईसीयू बनकर तैयार हुआ। स्टाफ की कमी से चार बेड वाले इस आईसीयू का आज तक संचालन नहीं हो सका है।

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट खराब, ऑक्सीजन सिलेंडर खाली
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पिछले साल से बंद पड़ा है। अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर भी खाली हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर का कहना है कि अस्पताल में 115 ऑक्सीजन सिलेंडर खाली पड़े हैं और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी खराब है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed