{"_id":"6434471a016a42b3d50155d6","slug":"civic-aminities-people-are-not-getting-water-champawat-news-c-8-1-108357-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 10 Apr 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के टीआरसी में खराब हैंड पंप को सही करने की मांग को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर
- फोटो : लोहाघाट के टीआरसी में खराब हैंड पंप को सही करने की मांग को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर के नजदीक टीआरसी के पास लगा सोलर हैंड पंप खराब होने से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने खराब हैंडपंप को ठीक करने की मांग के लिए खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
एडवोकेट महेंद्र सिंह अधिकारी और नरेंद्र सिंह सामंत के नेतृत्व में लोगों ने खराब हैंड पंप के पास नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जल संस्थान पेयजल लाइनों में बहुत कम पानी दे रहा है। टीआरसी और ब्लॉक कालोनी के लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग सोलर हैंड पंप से प्यास बुझा रहे थे वह भी खराब हो गया है। जल संस्थान को सूचित करने के बाद भी विभाग खराब हैंड पंप को ठीक करने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। लोगों ने जल्द खराब हैंडपंप को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां निर्मल बगौली, हरीश मुरारी, मदन चिलकोटी, हरीश पुनेठा, शेखर तिवारी, सुरेश जोशी, रूप सिंह सुरेश सिंह मौजूद रहे। इधर, जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
लोगों को तीसरे या चौथे दिन मिल रहा पानी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल समस्या रूप बढ़ती जा रही है। नगर के लिए बनी चार पेयजल योजनाओं में मांग के अनुरूप मात्र 23 फीसदी पानी मिल पा रहा है जिससे लोगों को शहर में तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे, शिवालय स्थित हैंड पंप के अलावा नगर में लगे सोलर हैंडपंपों, हैंडपंपों और नौलों से प्यास बुझा रहे। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि नगर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। नगर में पेयजल की दिक्कत को देखते हुए जल संस्थान को टेंकरों के जरिए जलापूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट नगर के लिए चार पेयजल योजनाएं हैं। नगर के लिए प्रतिदिन करीब 2160 केएल पानी की जरूरत है। वर्तमान में चारों पेयजल योजनाओं से करीब 500 केएल पानी ही मिल पा रहा है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से 400 केएल, बनस्वाड़ योजना से 35, फोर्ती योजना से 30 और मिनी ट्यूबवैल से 35 केएल पानी मिल रहा है। नगर में एक दिन छोड़कर करीब 45 मिनट तक पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नगर में टेंकरों से पानी बंटवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द समस्या वाले क्षेत्रों में टेंकरों से पेयजल वितरण किया जाएगा। -पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान