फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities in district.

Champawat News: जिला अस्पताल के कमरों में सीलन, रोगों का खतरा बढ़ा

Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic aminities in district.
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में सीलन युक्त कमरे रोगियों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पूर्व में बारिश के दौरान कुछ जगहों पर दीवारें पानी से तर हो गई थीं। अब अस्पताल परिसर में कई कमरों में सीलन आ रही है। कमरों में सीलन आने से मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हर रोज अलग-अलग हिस्सों से करीब 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां वार्डों और बरामदे में करीब 120 से अधिक मरीज भर्ती हैं। वर्ष 1967 में बने जिले के सबसे बड़े अस्पताल की सालों पुरानी बिल्डिंग बेहद जर्जर हो चुकी है। हल्की सी बारिश होने पर पानी कमरों के अंदर टपकने लगता है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को पानी कमरों में न फैले इसके लिए फर्श पर बर्तन रखने पड़ते हैं। बरसात बंद हो चुकी है लेकिन छत से लेकर दीवारों तक सीलन आ रही है। सीलन वार्डों से लेकर स्टाफ रूम में दिखने लगी है। ऐसे में मरीजों से लेकर वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्टाफ को भी लिए हर समय संक्रमण का खतरा बना हुआ है। फिजियोथेरेपी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, ईसीजी कक्ष सहित अन्य जगहों पर सीलन से दीवारों पर लगाया गया पेंट भी खराब हो चुका है।
विज्ञापन


दीवारों पर सीलन से बढ़ा करंट फैलने और संक्रमण का खतरा

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के बरामदे और वार्डों में छत से बरसात के पानी टपकने और दीवारों में सीलन होने से बिजली के स्विच और बोर्ड पर करंट का खतरा बना हुआ है। यही नहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों और ड्यूटी कर रहे स्टाफ को भी एलर्जी, त्वचा का संक्रमण, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन, फंगस, अस्थमा, खांसी और जुकाम होने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल भवन की छत जर्जर हो चुकी है। निश्चत तौर पर भवन के छत की सुधारीकरण की जरूरत है। इसको लेकर शासन-प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed