फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities: Civic aminities

Champawat News: नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीण मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: Civic aminities
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे विकासखंड के मडलक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के विरोध में क्षेत्रीय लोग मुखर हो गए हैं। लोगों ने सरकार पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल सामंत के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सेलपेडू में पेयजल लिफ्ट योजना बनाने, मडलक बाजार में ढोरजा गाढ़ से पेयजल योजना का निर्माण करने, डुंगरालेटी-बगोटी के मध्य एएनएम सेंटर खोलने, जीआईसी मडलक के पास पालीधार में मिनी खेल स्टेडियम बनाने, मडलक क्षेत्र में एलोपैथिक अस्पताल खोलने, सेलपेडू में बरात घर बनाने, गुरेली, काकड़ी में बरातघर बनाने, गौरा मेला स्थल सेलपेडू का सौंदर्यीकरण करने, डुंगरालेटी के नदी तट पर शवयात्री विश्राम गृह बनाने की मांग की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करना पड़ेगा। वहां जशोधर पांडेय, राम सिंह, बद्री सिंह, खिलानंद, नवीन धौनी, दीवान सिंह, हेम पांडेय, हुकुम सिंह, अमित भट्ट, अनिल पांडेय, शंकर पांडेय, संतोक रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed